PM मोदी ने अबु धाबी और कतर के नेताओं के साथ COVID-19 से उपजी स्थिति पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अबु धाबी के शहजादा शेख मोहम्मद बिन जायद अली नाहयान और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से कोरोना वायरस से उपजी स्थितियों पर चर्चा की। एक अधिकारिक बयान में बताया गया कि फोन पर प्रधानमंत्री ने शहजादा नाहयान को मौजूदा स्थिति में भारतीय लोगों की सुरक्षा का निजी रूप से ध्यान रखने के लिए शुक्रिया अदा किया।

बयान में कहा गया कि दोनों ही नेताओं ने कोरोना वायरस प्रकोप के बारे में जानकारियां साझा की और जी20 देशों के बीच दिन में वर्चुअल (ऑनलाइन) सम्मेलन की प्रशंसा की। वही कतर के अमीर और प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर हुई बातचीत में उम्मीद जाताई कि सभी प्रभावित देशों द्वारा इस महामारी को रोकने के लिए जो कदम उठाए गए हैं उसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएंगे।

प्रमुख खबरें

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता

शराबबंदी वाले Nagaland में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, मामले की जांच के लिए SIT गठित

Prestige Group ने वापस लिया 2,700 करोड़ रुपये का IPO, बाजार की स्थिति को बताया वजह