संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के साथ PM मोदी ने की ‘सार्थक चर्चा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

बिआरित्ज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के बीच रविवार को परस्पर हित के विभिन्न विषयों पर ‘‘सार्थक चर्चा’’ हुई। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम में समुद्र किनारे स्थित शहर बिआरित्ज में जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर मोदी ने गुतारेस से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी बहरीन से बिआरित्ज पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस के बीच जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।’’

इसे भी पढ़ें: पोषण अभियान के रूप में मनाया जाएगा सितंबर महीना: PM मोदी

इस महीने के आरंभ में गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान से ‘अधिकतम संयम’ बरतने का अनुरोध किया था। मोदी और गुतारेस की इस मुलाकात के एक दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से बात करके उन्हें जम्मू कश्मीर की स्थिति से वाकिफ कराया था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट तौर पर कहा है कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त करना उसका आंतरिक मुद्दा है। भारत ने साथ ही पाकिस्तान को हकीकत को स्वीकार करने की सलाह दी थी।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान

Uttarakhand: Dhami सरकार की दूरदर्शी रणनीति, आपदा के बाद पुनर्वास और बेहतर भविष्य की तैयारी