PM Modi ने एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को रोजगार मेले के तहत हाल ही में भर्ती किए गए एक लाख से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राजधानी दिल्‍ली में समेकित कर्मयोगी भवन परिसर के पहले चरण का शिलान्‍यास भी किया। इस परिसर का उद्देश्‍य मिशन कर्मयोगी की विभिन्‍न शाखाओं के बीच तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देना है। 

नवनियुक्तों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां कहीं भी किसी भी को डिवाइस सीखने के प्रारूप के लिए 880 से अधिक ई-लर्निंग कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा