PM ने Congress पर तंज कसते हुए कहा- जिस पार्टी की वारंटी खत्म हो गयी उसकी गारंटी का कोई महत्व नहीं

By नीरज कुमार दुबे | Apr 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी राज्य कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं से जनता को ‘डबल इंजन’ सरकार के फायदे और इसके ना होने के नुकसान गिनाने तथा ‘रेवड़ी संस्कृति’ से आगाह करने का आह्वान किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जिस पार्टी की ‘वारंटी’ ही समाप्त हो चुकी है तो उसकी ‘गारंटी’ (चुनावी वादों) का क्या मतलब है। लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर पार्टी के प्रचार को मजबूत करने के लिए प्रेरित भी किया और कहा कि ‘डबल इंजन’ की सरकार होने का सीधा मतलब राज्यों में विकास की दोगुनी रफ्तार से है और इसके ना होने से जनता पर ‘डबल मार’ पड़ती है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: 'उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का संबंध त्रेतायुग से', योगी बोले- हनुमान जी का जन्म इसी धरती पर हुआ था

उन्होंने कहा, ‘‘मुफ्त की रेवड़ी की राजनीति की वजह से कई राज्य बेतहाशा खर्च ‘अपनी दलगत राजनीति की भलाई के लिए’ कर रहे हैं। राज्य कर्ज में डूबते चले जा रहे हैं और आने वाले पीढ़ियों का भी वह खाए जा रहे हैं। देश ऐसे नहीं चलता, सरकार ऐसे नहीं चलती है। सरकार को पीढ़ियां बनाने के लिए भी काम करना होता है। सरकार को वर्तमान के साथ-साथ भविष्य का भी सोचना पड़ता है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारें सुबह-शाम रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नहीं चल सकतीं बल्कि उन्हें संपदा बनानी पड़ती है ताकि दशकों तक देश के हर परिवार का जीवन ठीक से चलता रहे। उन्होंने कहा कि इसलिए भाजपा शॉर्टकट नहीं बल्कि विकसित भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अब उस स्थिति में है जब वह ना कोई सच्ची गारंटी दे सकती है और ना कुछ अन्य... कांग्रेस की वारंटी तो बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है।’’ उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ‘‘जिसकी वारंटी खत्म हो चुकी है, उसकी गारंटी का मतलब क्या है जी।’’ यहां बाइट लग जायेगी।

हम आपको बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री का यह संबोधन 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के प्रयास का हिस्सा है। पार्टी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि 58,112 बूथों से करीब 50 लाख कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की इस ‘डिजिटल रैली’ में शामिल होंगे। चुनावों में मिल रही चुनौतियों के मद्देनजर भाजपा की प्रदेश इकाई अपने प्रचार अभियान को और भी मजबूत करने के लिए मोदी की ओर देख रही है। हम आपको यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री शनिवार से राज्य का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान उनका छह जनसभाओं को संबोधित करने और दो रोड शो करने का कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up

Rajya Sabha में Nitish Kumar की Entry, 10 April को शपथ, 14 के बाद Bihar में New Government!

FIFA ने विश्व कप फुटबॉल के फाइनल की टिकट की कीमत 10,990 डॉलर तक बढ़ाई

Raghav Chadha से AAP का मोहभंग? Rajya Sabha में पंख कतरे, Ashok Mittal को मिली जिम्मेदारी