आरक्षण को लेकर कांग्रेस की स्थिति चोर मचाये शोर जैसी, PM मोदी ने अल्पसंख्यक कल्याण के नाम पर ग्रैंड ओल्ड पार्टी के कौन से 'घटिया खेल' को किया एक्सपोज

By अभिनय आकाश | May 10, 2024

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ये महा अघाड़ी, आरक्षण के महाभक्षण का महा अभियान चला रही है। वहीं SC-ST-OBC का आरक्षण बचाने के लिए मोदी आरक्षण के महारक्षण का महायज्ञ कर रहा है। आरक्षण पर कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर वाला है। धर्म के आधार पर आरक्षण बाबा साहेब की भावना के खिलाफ है... संविधान की भावना के खिलाफ है। लेकिन कांग्रेस का एजेंडा है - दलित, पिछड़े, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना! कांग्रेस जानती है कि वो विकास में मोदी का मुक़ाबला नहीं कर सकती। इसलिए, वोनिस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोलकर बैठ गए हैं, झूठ फैलाकर वोट लेना चाहते हैं। कभी आरक्षण को लेकर झूठ, कभी संविधान को लेकर झूठ। आरक्षण को लेकर कांग्रेस में स्थिति 'चोर मचाये शोर' जैसी है!

इसे भी पढ़ें: Digvijay Singh ने कांग्रेस पर अडाणी-अंबानी से पैसे लेने का आरोप लगाने को लेकर मोदी की आलोचना की

कांग्रेस जानती है कि वह विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकती। इसीलिए उसने चुनाव में 'झूठ की फैक्ट्री' खोल दी है। वह झूठ और अफवाह फैलाकर वोट हथियाना चाहती है। लेकिन हकीकत कौन नहीं जानता? हर किसी को पता है! एनडीए सरकार ने महाराष्ट्र के 20 हजार से अधिक गांवों में हर घर जल पहुंचाया है। इसमें नंदुरबार के 111 गांव भी शामिल है। अभी तो ये ट्रेलर है, अभी तो मोदी को बहुत कुछ करना है और आपके लिए करना है। मोदी ने संकल्प लिया था - हर गरीब, हर आदिवासी को घर, हर आदिवासी के घर में पानी, हर परिवार को पानी की सुविधा, हर गांव में बिजली। हमने नंदुरबार के करीब 1.25 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास दिए।

प्रमुख खबरें

Chhatrapati Sambhajinagar में CJP की रणनीति बैठक, संस्थापक बोले- नहीं बनेंगे Political Party, चाहिए Jan-Andolan

बृजभूषण शरण सिंह के बाइज्जत बरी होने से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कई सारे समीकरण बदलने वाले हैं

जानिए, भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हो रहे सरकारी दमन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप और जवाबदेही तय करने का आह्वान क्यों किया?

SEML का Q1 शुद्ध लाभ करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 478 करोड़ रुपये हुआ