PM Modi ने जलगांव मृतकों के लिए जताया दुख, इतना मिलेगा मुआवजा

By रितिका कमठान | Jan 23, 2025

महाराष्ट्र की जलगांव में हुए ट्रेन हादसे में 12 से अधिक लोगों की जान चली गई है। यह हादसा इतना गंभीर और हृदय विदारक है कि इसे देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया है। अब इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। 

इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा महाराष्ट्र के जलगांव में रेल पुत्री पर हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं। शोक कुल परिवारों के प्रति अपनी सामी इतना व्यक्त करता हूं। सभी घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी भी घायलों को हर संभव सहायता दे रही है। 

 

रेलवे ने किया मुआवजा देने का ऐलान 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुई यात्रियों की मौत के बाद उनके परिवार की प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने यात्रियों की मौत पर शोक जताने के साथ ही मुआवजे का ऐलान भी किया है। इस हादसे में मृतकों की परिजनों को डेढ़ लाख रुपये गंभीर रूप से घायल लोगों को 50000 रुपये और मामूली चोट लगने वाली यात्रियों को 5000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 

 

फडणवीस ने भी किया मुआवजे का ऐलान 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी जलगांव ट्रेन हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। इस रेल हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को 500000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग