PM Modi ने पंकज उधास के निधन पर शोक जताया, कहा इनकी गजलें सीधी आत्मा से बातें करती थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात गजल गायक पंकज उधास के निधन पर सोमवार को शोक जताया और कहा कि वह भारतीय संगीत के ऐसे प्रकाशस्तंभ थे, जिन्होंने अपनी आवाज से हर पीढ़ी के लोगों को मंत्रमुग्ध किया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनके गायन ने भावनाओं को व्यक्त किया और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं।’’ 

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंकज उधास ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी ग़ज़लों और गीतों ने हर उम्र और वर्ग के लोगों के दिलों को छुआ। आज उनके चले जाने से संगीत की दुनिया में एक बड़ी रिक्तता आई है, जिसे लम्बे समय तक भर पाना मुश्किल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे अपने गीतों और ग़ज़लों के माध्यम से सदैव हमारे बीच रहेंगे। मैं शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।

प्रमुख खबरें

पायलटों की नो-एंट्री...मोदी के दोस्त मैक्रों के देश ने पाकिस्तानियों पर ले लिया होश उड़ाने वाला फैसला

Car Wiper Tips: कार के वाइपर कब बदलने चाहिए? इन 4 संकेतों को न करें नजरअंदाज

IDBI Bank में Fairfax को 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री को केंद्र सरकार की मंजूरी

मतगणना का वीडियो ही गायब हो गया...सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, कहा- बेतुके बहाने नहीं सुनेंगे