इतिहासकार शिवशहर बाबासाहेब पुरंदरे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

पुणे (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे के निधन पर दुख जताया है। PM ने अपने ट्वीट में लिखा, "शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे का निधन इतिहास और संस्कृति की दुनिया में एक बड़ा शून्य छोड़ता है। उन्हीं की बदौलत आने वाली पीढ़ियां छत्रपति शिवाजी महाराज से और जुड़ेंगी।"

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे 

 पुरंदरे की अधिकतर कृतियां मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से संबंधित हैं। अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि पुरंदरे ने सोमवार सुबह पांच बजे के करीब अंतिम सांस ली। उपनाम शिवशाहीर के नाम से विख्यात पुरंदरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर केंद्रित कई पुस्तकें लिखीं। दो भागों में लिखी गई 900 पृष्ठों की उनकी मराठी पुस्तक ‘राजा शिवछत्रपती’ पहली बार 1950 के दशक के अंत में प्रकाशित हुई थी और यह तब ये कई बार प्रकाशित हो चुकी है। पुरंदरे ने 1980 के दशक के मध्य में ‘जाणता राजा’ शीर्षक के साथ शिवाजी महाराज के जीवन पर केंद्रित नाटक लिखा और उसका निर्देशन किया। इस साल की शुरुआत में पुरंदरे के जन्मदिन पर कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश से माध्यम पुरंदरे को बधाई देते हुए कहा था, ‘‘बाबासाहेब का कार्य प्रेरणा है। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित बाबासाहेब का नाटक ‘जाणता राजा’ देखने के लिए पुणे गया था। बाबासाहेब जब अहमदाबाद जाते थे, मैं उनके कार्यक्रम में पहुंचा करता था।’’ 29 जुलाई, 1922 को जन्मे पुरंदरे को 2019 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू