प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी बारिश के कारण मुंबई में दीवार गिरने की घटनाओं में लोगों की मौत पर रविवार को दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

इसे भी पढ़ें: जनसंख्या नियंत्रण पर बहस चुनावों से पहले ध्रुवीकरण का प्रयास है: जयराम रमेश

मुंबई और आसपास के इलाकों में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण मकान ढहने की अलग-अलग घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गयी। बारिश के कारण जलभराव हो गया और स्थानीय ट्रेन सेवाएं तथा वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी। मोदी ने कहा, ‘‘मुंबई में चेम्बूर और विक्रोली में दीवार ढहने के कारण लोगों की मौत होने से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रमुख खबरें

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज

UP में PMHS डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी का मौका, 10 साल की सेवा अनिवार्य

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा