PM मोदी ने कमला हैरिस को ऐतिहासिक चुनाव जीतने की दी बधाई, भारत आने का दिया न्योता

By निधि अविनाश | Sep 24, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलकर खुशी हुई। उनके पराक्रम ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया। हमने कई विषयों पर बात की, जो भारत-अमेरिका की दोस्ती को और मजबूत करेंगे, जो साझा मूल्यों और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित है।"

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के CEOs संग बैठक, क्वालकॉम के क्रिस्टियानो बोले- 5G पर हुई चर्चा

दूसरी कोविड लहर के दौरान मदद के लिए पीएम मोदी ने अमेरिका को धन्यवाद देते हुए कहा कि,मैं गर्मजोशी से मेरा और मेरे प्रतिनिधि मंडल के स्वागत के लिए आपका आभारी हूं। कुछ महीने पहले टेलीफोन से आपसे विस्तार से बात करने का मौका मिला था। वो समय था जब भारत कोविड की दूसरी लहर से बहुत पीड़ित था। दो देशों की दोस्ती पर पीएम मोदी ने आगे कहा कि, विश्व की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी डेमोक्रेसी के रूप में भारत और अमेरिका नेचुरल पार्टनर हैं। हमारे मूल्यों में समानता है। हमारा तालमेल और सहयोग भी निरंतर बढ़ता जा रहा है।

द्विपक्षीय स्तर की बैठक से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कमला हैरिस को संयुक्त राज्य की उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी और कहा कि उनका चुनाव एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटना थी। पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को जल्द ही भारत आने का न्योता भी दिया। पीएम मोदी ने कमला हैरिस से कहा कि,आपकी विजय यात्रा ऐतिहासिक है। भारत के लोग भी चाहेंगे कि भारत में आपकी इस ऐतिहासिक विजय यात्रा को सम्मानित करें, आपका स्वागत करें, इसलिए मैं आपको विशेष रूप से भारत आने का निमंत्रण देता हूं।

प्रमुख खबरें

Daniil Medvedev के बाहर होने से Novak Djokovic ने China Open रिकॉर्ड 33-0 किया

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा मांगा BJD ने, Form 6 विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के रुख का दिया हवाला

PM Modi ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति Guy Parmelin को गुलमर्ग, कोणार्क और येऊर चीज किए भेंट

Tata Steel अपनी अनुषंगी NINL में करेगी 40000 करोड़ रुपये का निवेश