BJP National Convention Meet । अगले 100 दिन नई ऊर्जा और नए जोश के साथ काम करने के हैं, PM Modi ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

By एकता | Feb 18, 2024

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ समाप्त हुआ। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, 'यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है।' पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आचार्य 108 विद्यासागर महाराज का जिक्र करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, 'आज मैं सभी देशवासियों की ओर से आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को आदरपूर्वक, श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति जैसा है। वर्षों तक मुझे व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने का अवसर मिला है।'

इसे भी पढ़ें: BJP National Convention Meet । देश ने किया तय, PM मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री... INDI Alliance पर निशाना साधते हुए बोले Amit Shah

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भाजपा की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा, 'आज भाजपा युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा है, इतना ही नहीं हमने उसको पूजा है।' उन्होंने आगे कहा, 'जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने 5 सदियों का इंतजार खत्म किया है। गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई है। 7 दशक बाद हमने करतारपुर साहिब राहदारी खोली है। 7 दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली है।'

प्रमुख खबरें

Nagpur से तीन लोग शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी में पकड़े गए

Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत

Tvisha Sharma death case: MP High Court ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी ठुकराई

Airlines को 2027 से ATF में मिलाना होगा एक फीसदी SAF, मसौदा नीति जारी