PM Modi Jammu Kashmir visit| पहलगाम हमले के बाद PM Modi का पहला दौरा, राष्ट्र को समर्पित करेंगे बेमिसाल चिनाब पुल

By रितिका कमठान | Jun 06, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छह जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। पीएम मोदी जम्मू कश्मीर से देश को कई सौगात देने वाले है। ये दौरा बेहद खास है क्योंकि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये पीएम मोदी की पहली जम्मू कश्मीर यात्रा होने वाली है।

इसके साथ ही पीएम मोदी अंजी पुल का भी उद्घाटन करने वाले है। ये ब्रिज बेहद खास है क्योंकि ये भारत का पहला केबल स्टेड रेल ब्रिज है। प्रधानमंत्री कटरा में 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करने वाले है।

ये होगा पूरा कार्यक्रम

पीएम मोदी सुबह 11 बजे चिनाब पुल का उद्घाटन करेंगे। वो पुल के डेक का दौरा करेंगे। इसके बाद अंजीपुल का उद्घाटन होगा। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 46 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कटरा में होगा।

गौरतलब है कि चिनाब रेल ब्रिज को इंजीनीयरिंग का चमत्कार कहा जा रहा है। ये जम्मू कश्मीर में है, जो दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना रेलवे ब्रिज है। बता दें कि इसकी ऊंचाई पेरिस की मशहूर एफिल टॉवर से भी 35 मीटर अधिक है। 

प्रमुख खबरें

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद