Indonesia में PM Modi का गंगा-महाकम विजन, Indo-Pacific में बढ़ेगी भारत की धाक!

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए पांच सूत्री योजना प्रस्तुत की, जिसे उन्होंने आगामी पीढ़ियों के समृद्ध भविष्य के लिए "गंगा-महाकम विजन" का नाम दिया।

इसे भी पढ़ें: Indonesia में PM Modi ने कर दिया बड़ा खेल, Indo Pacific के सारे समीकरण ही बदल कर रख दिये

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तावित पांच सूत्री रोडमैप में सभ्यतागत जुड़ाव, साझा विकास, सुरक्षा और रणनीतिक विश्वास, समुद्री समृद्धि और वैश्विक दक्षिण की आवाज बनना शामिल है। हमारा साझा इतिहास भविष्य को मज़बूत बनाने का आधार है। इसके लिए मेरा प्रस्ताव है कि हम 'भारत-इंडोनेशिया सभ्यतागत संवाद' (India-Indonesia Civilizational Dialogue) शुरू करें। साझा विकास पर उन्होंने कहा कि दोनों देश आगे बढ़ने की राह में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम रक्षा और सुरक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हम राष्ट्रीय क्षमताओं को मज़बूत करेंगे। पीएम मोदी ने आतंकवाद, साइबर खतरों और समुद्री चुनौतियों को दोनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्रों के तौर पर गिनाया। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया का रणनीतिक भरोसा इंडो-पैसिफिक में स्थिरता का एक स्तंभ बनेगा।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir पर Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप: BJP समर्थक कर रहे भगवान राम से धोखा

समुद्री समृद्धि के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि दोनों देश अपनी साझा समुद्री भौगोलिक स्थिति को साझा समुद्री समृद्धि में बदलेंगे। सबंग से ग्रेट निकोबार तक, मलक्का गेटवे से इंडो-पैसिफिक तक—हम कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स, ब्लू इकोनॉमी, समुद्री सुरक्षा और व्यापार में मज़बूती के लिए नए अवसर पैदा करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'ग्लोबल साउथ' की आवाज़ के तौर पर वे लोगों की आकांक्षाओं को मज़बूत करेंगे और "ऐसी विश्व व्यवस्था के लिए काम करेंगे जिसमें विकास समावेशी हो, तकनीक तक सबकी पहुँच हो, और वैश्विक शासन व्यवस्था न्यायपूर्ण व सबकी भागीदारी वाली हो।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम