Odisha को PM Modi ने दी करोड़ों रुपए की सौगात, BSNL का स्वदेशी 4G Network भी किया लॉन्च

By नीरज कुमार दुबे | Sep 27, 2025

ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आज कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत ने राज्य के विकास की दिशा को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया है। देखा जाये तो झारसुगुड़ा से दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा से जुड़ीं कुल 60,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन न केवल आर्थिक निवेश का प्रतीक है, बल्कि यह केंद्र और राज्य सरकार के ‘डबल इंजन’ मॉडल की मजबूती का भी संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि राज्य की प्रगति में यह मॉडल निर्णायक साबित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत ने रचा इतिहास! PM मोदी ने किया स्वदेशी 4G का उद्घाटन, आत्मनिर्भरता की ओर बड़ी छलांग

इसके अलावा, रेलवे और सड़क अवसंरचना में भी बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है। 1,400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोरापुट-बैगुड़ा रेल लाइन, मनाबर-कोरापुट-गोरपुर खंड और संबलपुर के फ्लाईओवर जैसी परियोजनाएं राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ व्यापार और उद्योग को भी मजबूती देंगी। ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन गुजरात में रहने वाले ओड़िया समुदाय के लिए सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व रखता है।

दूसरी ओर, दूरसंचार क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का उद्घाटन एक ऐतिहासिक कदम है। 97,500 से अधिक 4जी टावरों का निर्माण और 37,000 करोड़ रुपये की स्वदेशी तकनीक के निवेश से भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जो खुद दूरसंचार उपकरण विकसित करते हैं। यह पहल डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण और ग्रामीण सशक्तिकरण के लक्ष्यों के अनुरूप है। सीमावर्ती और उग्रवाद प्रभावित इलाकों के 26,700 से अधिक गांवों में कनेक्टिविटी पहुंचना स्थानीय विकास और सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

हम आपको बता दें कि स्वदेशी 4जी टावरों का सौर ऊर्जा से संचालित होना सतत् विकास की दिशा में सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाता है। डिजिटल भारत निधि के माध्यम से पूरे देश में 4जी सेचुरेशन बढ़ाने की योजना, मिशन मोड परियोजनाओं के तहत हजारों गांवों को जोड़ने की दिशा में निर्णायक कदम है।

देखा जाये तो प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा और उद्घाटन कार्य ओडिशा में आर्थिक, शैक्षिक और डिजिटल विकास की गति को तेज करने की स्पष्ट रणनीति का संकेत है। ‘डबल इंजन’ सरकार का यह मॉडल राज्य को केवल भौतिक अवसंरचना तक सीमित नहीं रखता, बल्कि तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी राज्य को अग्रसर कर रहा है। ओडिशा के लिए यह दौर विकास की नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है, जो आने वाले वर्षों में सामाजिक और आर्थिक रूप से राज्य को मजबूत बनाएगा।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!