PM मोदी ने 71,000 से ज्यादा युवाओं को दिया ज्वाइनिंग लेटर, कहा- सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही सरकार

By अभिनय आकाश | Nov 22, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'रोज़गार मेला' कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर 71 हज़ार से ज्यादा नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार मेले में जुड़े सभी युवा साथियों को बहुत बहुत बधाई, आज एक साथ देश के हजारों घरों में खुशहाली की शुरुआत हुई। आज 45 शहरों में 71 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। इससे हजारों लोगों के घरों में खुशियां आएंगी। पिछले महीने धनतेरस के मौके पर 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें: Gujarat Election: कांग्रेस पर तंज कसते हुए योगी ने कहा, अब बापू के सपने को पूरा करने का समय आ गया है

पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का ये अभियान ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा। यह विशाल रोज़गार मेला दिखाता है कि सरकार कैसे सरकारी नौकरियां देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। देश की युवा शक्ति अधिक से अधिक मात्रा में राष्ट्र निर्माण में काम आए ये हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जानकार बता रहे हैं कि भारत के पास अपनी क्षमता दिखाने का स्वर्णिम मौका है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत उत्पादन के क्षेत्र में भी अव्वल बनने जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं