Odisha को PM Modi ने दिए कई बड़े सौगात, बोले- दिन-रात जनता की सेवा के लिए काम कर रही है भाजपा सरकार

By अंकित सिंह | Sep 17, 2024

पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में 2800 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया और 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधान मंत्री ने लगभग 14 राज्यों के पीएमएवाई-जी के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त जारी की। देश भर से पीएमएवाई (ग्रामीण और शहरी) के 26 लाख लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश समारोह भी आयोजित किया गया। उन्होंने PMAY-G के लिए अतिरिक्त परिवारों के सर्वेक्षण के लिए आवास+2024 ऐप भी लॉन्च किया। पीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0 के परिचालन दिशानिर्देश भी लॉन्च किए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनते समय मैं शपथ ग्रहण समारोह में आया था, उसके बाद ये मेरी पहली यात्रा है। जब चुनाव चल रहे थे, तब मैंने आपसे कहा था कि यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी, तब ओडिशा उड़ान भरेगा। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की एनडीए सरकार के 100 दिन भी हो रहे हैं। इस दौरान, गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति के सशक्तिकरण के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल में ही धान किसानों, तिलहन और प्याज किसानों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। विदेशी तेल के आयात पर शुल्क बढ़ाया गया है, ताकि देश के किसानों से ज्यादा कीमत पर खरीद हो। इसके अलावा बासमती के निर्यात पर लगने वाला शुल्क घटाया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत से पंगा लेने के मूड में था ईरान, मुसलमानों पर दिया ज्ञान, 4 घंटे में ही मोदी सरकार ने कर दिया तगड़ा इलाज

मोदी ने कहा कि कोई भी देश, कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ता है, जब उसके विकास में उसकी आधी आबादी यानी हमारी नारी शक्ति की बराबर भागीदारी होती है। इसलिए महिलाओं की उन्नति, महिलाओं का बढ़ता सामर्थ्य ओडिशा के विकास का मूल मंत्र होने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत में महिला सशक्तिकरण का एक और प्रतिबिंब है- प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना के कारण अब छोटे से छोटे गांव में संपत्ति महिलाओं के नाम होने लगी है। आज ही यहां देशभर के करीब 30 लाख परिवारों का गृह प्रवेश करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले, मैं एक आदिवासी परिवार के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में उनके घर भी गया था। उस परिवार को अपना नया पीएम आवास मिला है। उस परिवार की खुशी, उनके चेहरों का संतोष... मैं कभी नहीं भूल सकता।

प्रमुख खबरें

Fort Hood हमले के दोषी Nidal Hasan के मृत्युदंड को Donald Trump ने दी मंजूरी

Rahul Gandhi के फॉर्म 6 वाले आरोप का Election Commission ने किया खंडन, दावे को बताया गुमराह करने वाला

Saudi Arabia में त्वरित सैन्य तैनाती को Pakistan और तुर्किये ने दी मंजूरी

ECI मामले पर Congress का केंद्र पर वार, Jairam Ramesh ने सुरक्षा घेराबंदी पर उठाए सवाल