PM मोदी ने त्वरित सहायता के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये जरूरतमंदों के लिए दिए, विपक्ष ने क्या किया: अमित शाह

By अनुराग गुप्ता | Jun 08, 2020

भुवनेश्वर। ओड़िशा जनसंवाद वर्चुअल रैली में गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ये जो संवाद परंपरा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चालू रखा है वो दुनिया की राजनीति को रास्ता दिखाने वाला होगा कि ऐसी महामारी के समय भी कोई पार्टी अपने देश में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए किस तरह से जनसंवाद कर सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के समय 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन कराया है। मैं इस काम के लिए पार्टी अध्यक्ष, उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। 

अमित शाह ने कहा कि आज जन संवाद आपके सामने हो रहा है और ऐसी 75 वर्चुअल रैली के माध्यम से भाजपा के अनेक नेता राजनाथ जी, गडकरी जी और स्वयं अध्यक्ष जी (जेपी नड्डा) जनता से संवाद करने वाले हैं। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शाह ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों की सरकार होगी। मोदी जी जो बोलते हैं वो करते हैं। उन्होंने देश के 60 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए ढेर सारे काम किए हैं।

उन्होंने कहा कि 10 करोड़ घरों में शौचालय बनाकर माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। ढाई करोड़ लोगों को जिनके पास घर नहीं था उनको मोदी सरकार ने घर देने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि श्री राम जन्मभूमि का विवाद वर्षों से चल रहा था। करोड़ों लोग राह देखते थे कि कब राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनेगा। मोदी सरकार को आपने दोबारा बहुमत दिया, सटीक तरीके से अपना पक्ष रखा गया और सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में इसलिए बढ़ रही है मृत्यु दर, राज्य सरकार ने बताई वजह

भाजपा नेता ने कहा कि कोरोना संकट के समय करीब 3 लाख उड़िया भाई अलग-अलग क्षेत्रों से वापस आए हैं। उनकी सुरक्षा और घर वापसी के लिए मोदी जी ने श्रमिक ट्रेनों चलाई। रेलवे स्टेशन से आने जाने के लिए बसों की व्यवस्था की। केन्द्र और राज्य सरकारों ने उनके खाने पीने की और आर्थिक मदद की है।

मनमोहन सरकार ने की थी RECP के निगोशिएशन की शुरुआत

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जब मनमोहन जी प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने RECP के निगोशिएशन की शुरुआत की थी। अगर RECP पर दस्तखत हो जाता तो इस देश का छोटा व्यापारी, उद्यमी, पशुपालक, किसान, मत्सय उद्योग ये सब अपना जीवन दुश्कर तरीके से जी पाते। परन्तु मोदी जी ने RECP की मीटिंग में कहा कि ये देश गांधी का देश है गरीब, किसान, छोटे मजदूर और मेरे मछुआरे भाइयों से दगा नहीं कर सकता उनके हित की मुझे सोचना होगा। इस तरह हम RECP से बाहर हुए और आज हर छोटे व्यापारी, उद्यमी अपने आप को बचा हुआ महसूस कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: संजय जायसवाल का दावा, अमित शाह की वर्चुअल रैली को बिहार में करीब 40 लाख लोगों ने देखा 

विपक्ष पर उठाया सवाल

उन्होंने नाम लिए बिना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष के कुछ वक्रदृष्टा आज हम पर सवाल उठाते हैं तो मैं उन्हें पूछता हूं कि उन्होंने क्या किया? कोई स्वीडन में, कोई अमेरिका में लोगों से बात करता है, इसके अलावा और क्या किया आपने? मोदी जी ने कोरोना में त्वरित सहायता के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये जरूरतमंदों के लिए दिए हैं।

यहां देखें पूरा वीडियो: 

प्रमुख खबरें

Fujiyama Power Systems Q1 Profit: 57.8 करोड़ रहा नेट लाभ, Ratlam में शुरू हुआ नया Manufacturing Plant

Women Health: बार-बार लगने वाली भूख और Weight Gain पर कैसे लगाएं लगाम? जानें Mindful Eating टिप्स

Independence Day के मद्देनजर Jammu & Kashmir में High Alert, नियंत्रण रेखा से राजमार्गों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा

राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस