त्रिपुरा को पीएम मोदी ने दिए 3 उपहार, कहा- डबल इंजन की सरकार का कोई मुकाबला नहीं

By अंकित सिंह | Jan 04, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला में महाराज बीर बिक्रम हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पहले की सरकारों पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में पहले निर्बाध चल रहे भ्रष्टाचार के वाहन को अब रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ापन एक समय में त्रिपुरा की नियति थी लेकिन राज्य अब महत्वपूर्ण व्यापार गलियारा बन गया है। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ संवृद्धि का मतलब समृद्धि की ओर एकजुट प्रयास है जिसका उदाहरण त्रिपुरा भी है। इसके साथ ही मोदी ने राज्य को मिशन 100 विद्या ज्योति स्कूलों और त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना का भी उपहार दिया। मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का कोई मुकाबला नहीं है। डबल इंजन की सरकार यानि संसाधनों का सही इस्तेमाल। डबल इंजन की सरकार यानि संवेदनशीलता। डबल इंजन की सरकार यानि लोगों के सामर्थ्य को बढ़ावा। उन्होंने कहा कि पहले यहां भ्रष्टाचार की गाड़ी रुकने का नाम नहीं लेती थी और विकास की गाड़ी पर ब्रेक लगा हुआ था। पहले जो यहां सरकार थी उसमें त्रिपुरा के विकास का न विजन ता न ही उनकी नीयत थी, गरीबी और पिछड़ेपन को त्रिपुरा के भाग्य के साथ चिपका दिया गया था। PM ने कहा कि 21वीं सदी में भारत को आधुनिक बनाने वाले नौजवान मिलें, इसके लिए देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जा रही है।इसमें स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर भी उतना ही जोर दिया गया है।त्रिपुरा के विद्यार्थियों को अब मिशन-100 विद्या ज्योति अभियान से भी मदद मिलने वाली है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, Cockroach Janata Party ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Imran Khan की पार्टी के मार्च से पहले Islamabad में दो महीने के लिए धारा 144 लागू

Asian Games Men Hockey: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

Asian Games 2026 Hockey में Indian Men Team की लगातार तीसरी जीत, South Korea को दी मात