उत्तर प्रदेश को एक और बड़ा सौगात देंगे पीएम मोदी, इसी महीने हो सकता है अयोध्या एयरपोर्ट का शिलान्यास

By अंकित सिंह | Dec 11, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा की नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार ताबड़तोड़ उद्घाटन और शिलान्यास करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में राम नगरी अयोध्या को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी महीने उत्तर प्रदेश को एक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात दी जा सकती है। अयोध्या में प्रस्तावित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की ओर से एयरपोर्ट के लिए जमीन का इंतजाम कर लिया गया है। अयोध्या में एयरपोर्ट के अलावा पांच अन्य एयरपोर्ट का भी शिलान्यास व लोकार्पण का काम प्रधानमंत्री से कराया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या फैसले के बाद जश्न पर रंजन गोगोई की सफाई, कहा- CJI कोई स्वर्ग से नहीं उतरे

मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी इन एयरपोर्ट का दिसंबर के आखिरी सप्ताह या फिर जनवरी के पहले सप्ताह में लोकार्पण या उद्घाटन कर सकते हैं। नंदी ने दावा किया कि मोदी सरकार में हवाई अड्डों के विकास कार्यों में तेजी देखी जा रही है। राज्य सरकार केंद्र सरकार से मिलकर लगातार काम कर रही है। आपको बता दें कि अयोध्या को केंद्र और प्रदेश सरकार धर्म नगरी के रूप में विकसित कर रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। इसके साथ ही वहां विभिन्न प्रकार के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वहां एयरपोर्ट की भी सौगात मिलने वाली है। 

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद