काशी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, उमड़ा जन सैलाब, सरदार पटेल की मूर्ति पर भी किया माल्यार्पण

By अंकित सिंह | Mar 04, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के लिए प्रचार लगातार जारी है। सातवें चरण में वाराणसी समेत आसपास के कई जिलों में चुनाव होने हैं। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक रोड शो कर रहे हैं। इस रोड शो में जबरदस्त तरीके की भीड़ दिखाई दे रही है जिससे काशी का मूड पता चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह रोड शो 3 किलोमीटर लंबा है। यह उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से होते हुए दक्षिणी विधानसभा तक जाएगा और उसके बाद कैंट में जाकर समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह रोड शो मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग बाबा होते हुए विश्वनाथ धाम तक गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रोड शो की शुरुआत से पहले सरदार पटेल की मूर्ति का माल्यार्पण किया। इसके साथ ही मोदी का यह रोड शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जबरदस्त तरीके से भीड़ उमड़ी थी जिसमें उत्साह काफी दिखाई दे रहा था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही स्थानीय नेताओं से लोगों में नाराजगी हो सकती है परंतु भाजपा के शीर्ष नेताओं को लेकर अब भी लोग उम्मीद से भरपूर हैं। काशी की जनता ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। पीएम मोदी भी काशी की जनता के समक्ष हाथ जोड़े खड़े थे। लोगों ने मोदी पर फूलों की वर्षा की। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

प्रमुख खबरें

एक्टर Ravi Mohan के घर लाखों की चोरी, 2.5 लाख कैश के साथ ड्राइवर गिरफ्तार, 10 लाख का डायमंड नेकलेस अब भी गायब

Shukra-Ketu Yuti: जुलाई में बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, क्या आपकी राशि है इस Lucky List में

JUST MARRIED: Taylor Swift और Travis Kelce ने रचाई शादी! न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में जुटी खेल और हॉलीवुड की दुनिया

Power Couple Taylor Swift-Travis Kelce की शादी, New York के MSG में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन!