प्रधानमंत्री मोदी ने जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के स्वस्थ जीवन व समृद्धि की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रथ यात्रा के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम भगवान जगन्नाथ को नमन करते हैं और कामना करते हैं कि वह सभी को स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें। जय जगन्नाथ।’’

इसे भी पढ़ें: आसमान से गिरी आफत की बिजली! उत्तर प्रदेश में 41, राजस्थान में 20 लोगों ने गवाई जान

ओड़िशा के पुरी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। कोरोना वायरस के मद्देनजर पुरी में लगातार दूसरी बार श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बिना ही रथ यात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने वहां रविवार रात आठ बजे से अगले दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।

प्रमुख खबरें

आप एक वरिष्ठ सांसद, ऐसे बयान नहीं दे सकते, अवमानना मामले में संजय राउत को SC से राहत नहीं

RRC NR Recruitment: 10वीं और ITI मेरिट के आधार पर 4651 पदों पर होगा चयन, 11 दिसंबर अंतिम तारीख

Bombay High Court का फैसला: संरक्षित स्मारकों के पास शौचालय बनाना प्रतिबंधित निर्माण नहीं

ना OTP बताया, ना APK फाइल डाउनलोड की, बस QR Code स्कैन करते ही मोबाइल हो गया हैक, Cyber Fraud के नये तरीके से Smart Phone Users की चिंता बढ़ी