प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने संसद को जन केंद्रित बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विधायी प्रक्रिया को मजबूत करने, रचनात्मक चर्चा को बढ़ावा देने और संसद की गरिमा बनाए रखने के प्रति बिरला की प्रतिबद्धता का बहुत सम्मान किया जाता है।

मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने संसद को लाभकारी और जन केंद्रित बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। देश की सेवा के लिए ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।’’ बिरला लोकसभा के 17वें अध्यक्ष हैं और पहली बार 2019 में इस पद के लिए चुने गए थे। जून 2024 में उन्हें दोबारा इस पद के लिए चुना गया।

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की