प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर रविवार को राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य पर्यटन सहित हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नयी रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ प्रधानमंत्री रविवार को उत्तराखंड में राज्य के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे और कई विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

BWF World Badminton Championship 2026: दिल्ली में सजेगा बैडमिंटन का सबसे बड़ा मंच, खिलाड़ियों में भारी उत्साह

Mumbai के Navy Nagar में नौसेना कर्मी, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप