PM Modi का Gujarat दौरा: सोमनाथ में ओंकार जाप, भव्य Drone Show में भी होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Jan 09, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी 2026 तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री 10 जनवरी की शाम को सोमनाथ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, वे रात करीब 8 बजे ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो देखेंगे। बयान के अनुसार, 11 जनवरी को सुबह करीब 9:45 बजे, प्रधानमंत्री मोदी शौर्य यात्रा में भाग लेंगे, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित एक औपचारिक जुलूस है। 

राजकोट से प्रधानमंत्री अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। शाम लगभग 5:15 बजे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर, प्रधानमंत्री सेक्टर 10ए से महात्मा मंदिर तक अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के शेष भाग का उद्घाटन करेंगे। 12 जनवरी को, प्रधानमंत्री अहमदाबाद में जर्मनी के संघीय चांसलर, महामहिम फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात करेंगे। सुबह लगभग 9:30 बजे, दोनों नेता साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे, जिसके बाद वे सुबह लगभग 10 बजे साबरमती नदी तट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें: सबका इलाज होगा! उधर चिल्लाते रह गए ट्रंप, इधर जयशंकर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

इसके बाद सुबह 11:15 बजे से गांधीनगर के महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय बैठकें होंगी, जहां प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसने हाल ही में 25 वर्ष पूरे किए हैं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra