PM Modi ने 2019 में फुलटाइम CM पद की पेशकश की थी, बीजेपी की B टीम बताए जाने पर कांग्रेस को कुमारस्वामी ने दिया जवाब

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2023

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा में चौंकाने वाले दावे किए और कहा कि उन्हें 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्णकालिक मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने तब इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। केवल कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के प्रति वफादार रहने के लिए, जो 2018 विधानसभा चुनावों के बाद बनी थी।

इसे भी पढ़ें: यादव वोटर अब सपा के साथ नहीं रहे, ऊपर से मुस्लिम भी अखिलेश का साथ छोड़ते जा रहे हैं

एचडी कुमारस्वामी ने जेडीएस को बीजेपी की बी टीम बताने के लिए भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि हमें भाजपा की बी टीम कहकर, यह आप (कांग्रेस पार्टी) हैं जो हमें उस पार्टी की ओर धकेल रहे हैं। आधारहीन दावों को रोका जाना चाहिए। चूंकि बीजेपी ने अभी तक कर्नाटक में विपक्ष के नेता (एलओपी) की घोषणा नहीं की है, सीएम सिद्धारमैया ने विपक्षी पार्टी पर हमला किया और कहा कि पार्टी राजनीतिक रूप से दिवालिया हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Aiden Markram को भरोसा, Australia को हराकर लगातार दूसरे WTC Final में पहुंचेगा South Africa

West Delhi के पंजाबी बाग में स्कूटी फिसलने से कारोबारी राजेश विग की मौत

Delhi High Court का फैसला, 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 29 सप्ताह का गर्भपात कराने की दी मंजूरी

भुवनेश्वर कुमार के बचाव में उतरे कोच Morne Morkel, T20 में दबाव छोड़कर खेलने की दी सलाह