PM Modi का आज दिल्ली में है कार्यक्रम, Delhi Police ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कुछ रास्ते हो सकते हैं डायवर्ट

By रितिका कमठान | Jan 03, 2025

दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी बिगुल की शुरुआत करने की तैयारी में है। पीएम मोदी रोहिणी स्थित जापानी पार्क में बड़ी रैली को संबोधित करने वाले है। इस दौरान दिल्ली के लोगों को 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की सौगात देने वाले है। 

इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रामलीला मैदान में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनके अभियान की शुरुआत होने वाली है। हालांकि अब तक चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है। वहीं शुक्रवार को प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। आम जनता की सहूलियत के लिए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और यातायात प्रतिबंधों के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि इस दौरान कुछ सड़कों पर यातायात भारी रहने की उम्मीद है।

 

इन मार्गों पर यातायात प्रतिबंध

मॉल रोड (रिंग रोड): हकीकत नगर रेड लाइट से आजादपुर चौक (दोनों तरफ)।

जीटीके रोड: आजादपुर चौक से गुरुद्वारा नानक पियो।

भामाशाह मार्ग: मॉडल टाउन-1 से नानक पियो।

लाला अछिंतम मार्ग और ब्रह्मा कुमारी मार्ग: गुजरांवाला और डेरावाल क्षेत्र।

नाहर सिंह मार्ग: प्रेमबारी चौक से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन (दोनों तरफ)।

गुलाब सिंह मार्ग: सत्यवती कॉलेज से प्रेरणा चौक।

स्वामी नारायण मार्ग: दिल्ली जल बोर्ड रेड लाइट से लक्ष्मी बाई कॉलेज।

महात्मा गांधी मार्ग: ब्रिटानिया चौक से आजादपुर।

 

इस दौरान रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह में बताया गया है कि ट्रैफिक प्रतिबंध तीन जनवरी की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेने वाले है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक आजादपुर, मॉडल टाउन, किंग्सवे कैंप, गुजरांवाला टाउन, डेरावल नगर, स्वाभिमान अपार्टमेंट और अशोक विहार के रामलीला ग्राउंड जैसे इलाकों में जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना ट्रैफिक समस्या को ध्यान में रखकर बनाएं। उन्हें कम्यूट करने में अधिक समय लग सकता है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार