PM Modi ने राजनीतिक विमर्श की दिशा बदली : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2023

संभल। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाति, धर्म और अन्य विभाजनकारी विषयों पर आधारित कांग्रेस के 70 वर्ष पुराने राजनीतिक विमर्श की दिशा पलट दी है और अब देश में विकास की बातें होती हैं। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एक सुदूर गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में ‘‘विकास की मजबूत आधारशिला’’ तैयार करने के बाद नए भारत के लिए एक नया विकास पथ तैयार कर रहे हैं, जो ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’’ के उनके मंत्र पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें: India's G-20 Presidency: पुणे में अवसंरचना कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक सोमवार से

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विकास मॉडल समावेशी है और इस नए राजनीतिक विमर्श में समाज के किसी भी वर्ग के तुष्टिकरण के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली