PM Modi पहुचेंगे हजरतबल दरगाह जो पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी है, जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व

By रितिका कमठान | Mar 07, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्टिकल 370 जम्मू कश्मीर से निरस्त किए जाने के बाद कश्मीर दौरे पर पहली बार पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कश्मीर दौरे के दौरान मशहूर हजरतबल दरगाह जाएंगे जहां वो 'हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास' प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाले है। ये प्रोजेक्ट तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। 

नई ऊचाइंयां छू रहा जम्मू कश्मीर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और स्वतंत्र रूप से सांस ले रहा है। मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर अनुच्छेद 370 पर न केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों को बल्कि पूरे देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने आगामी रमजान के पवित्र महीने और महाशिवरात्रि के पर्व के लिए अपनी ‘अग्रिम शुभकामनाएं’ दीं। महाशिवरात्रि शुक्रवार को है।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक जनसभा में मोदी ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर आज विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है क्योंकि वह खुलकर सांस ले रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है।’’

प्रमुख खबरें

East Delhi में फटे नोट के विवाद में पिटाई के बाद Delivery Boy समीर हुसैन ने की खुदकुशी

Uttarakhand Board में दिव्यांग छात्रों को राहत, पासिंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की छूट

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान