योगी-मौर्य की बिगड़ी सियासी केमिस्ट्री को बैलेंस करने में जुटे PM मोदी, बॉडी लैंग्वेज से दे रहे खास संदेश

By अंकित सिंह | Nov 26, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही नोएडा में बन रहे एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट की आधारशिला रखी। भले ही प्रधानमंत्री का यह सरकारी कार्यक्रम था। लेकिन इसे कहीं ना कहीं आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे। वर्तमान के दिनों में देखें तो योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के संबंध सामान्य नहीं बताए जा रहे हैं। लेकिन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें साथ लाने के पहल की शुरुआत की। आमतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी कार्यक्रम में नेताओं के साथ हाथ में हाथ डालकर ऊपर उठाते कम ही देखा गया है। लेकिन उन्होंने नोएडा में इसको किया।

इसे भी पढ़ें: 26/11 मुंबई हमलों की 13वीं बरसी, नम आंखों से जान गंवाने वालों की दी जा रही श्रद्धांजलि

यूपी के इन दोनों नेताओं को एक साथ, एक राह पर लाने की कवायद खुद पीएम मोदी ने शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री खुद रूठे को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही साथ तस्वीरों के जरिए उत्तर प्रदेश को बड़ा सियासी संकेत भी दे रहे हैं। भाजपा को पता है कि योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के बीच की बिगड़ी सियासी केमिस्ट्री से कहीं उसे चुनावी नुकसान उठाना ना पड़ जाए, यही कारण है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे बैलेंस करने में जुटे हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता