सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है... मॉस्को डायस्पोरा में जब PM मोदी ने गुनगुनाया राज कपूर की फिल्म का गाना

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपनी रूस यात्रा के दौरान मॉस्को में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और गले में लाल दुपट्टा डाले भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और संबोधन के दौरान कई मोदी-मोदी का नारा भी लगाया । प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत और रूस के दशकों पुराने संबंधों की प्रशंसा की और कहा कि उनके "प्रिय मित्र" रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसमें बहुत योगदान दिया। रूस की सर्दियों में तापमान चाहे कितना भी माइनस से नीचे चला जाए, भारत-रूस की दोस्ती हमेशा 'प्लस' में ही रहती है, गर्मजोशी से भरी होती है। यह रिश्ता आपसी विश्वास और आपसी सम्मान की मजबूत नींव पर बना है।

इसे भी पढ़ें: खूनी के गले लगे सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता, जेलेंस्की को रास नहीं आई मोदी-पुतिन मुलाकात की तस्वीर

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे (भारत-रूस) रिश्ते की मजबूती का कई बार परीक्षण हुआ है और हर बार हमारी दोस्ती मजबूत होकर उभरी है।' मैं विशेष रूप से अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व की सराहना करना चाहूंगा। उन्होंने 2 दशकों से अधिक समय से इस साझेदारी को मजबूत करने का अद्भुत काम किया है। पिछले 10 वर्षों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन वर्षों में हम 17 बार एक-दूसरे से मिल चुके हैं। इन सभी मुलाकातों से विश्वास और सम्मान बढ़ा है।' जब हमारे छात्र संघर्ष में फंस गए थे, तो राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें भारत वापस लाने में हमारी मदद की। मैं एक बार फिर रूस के लोगों और मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देता हूं।

प्रमुख खबरें

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार