भरोसा दिल से, भाजपा फिर से..., Haryana में बोले PM Modi, जो मध्य प्रदेश में हुआ, वही यहां होगा, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही

By अंकित सिंह | Sep 28, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के हिसार में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा का विकास ऐसे ही बिना रूके चलते रहना चाहिए। इसलिए हरियाणा तीसरी बार भाजपा को मौका देने का मन पक्का कर चुका है। चारों तरफ से आवाज आ रही है - भरोसा दिल से, भाजपा फिर से...। उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है। कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में भी वही हाल होगा, जो मध्य प्रदेश में हुआ था।

प्रधानमंत्री ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि जहां कांग्रेस होती है, वहां कभी स्थिरता नहीं आ सकती। जो पार्टी अपने नेताओं के बीच ही एकता नहीं ला सकती, वो राज्य में स्थिरता कैसे लाएगी। यहां कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए मारामारी मची है। उन्होंने भूपिंदर हुड्डा और उनके बेटे देवेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि बापू भी दावेदार है, बेटा भी दावेदार है। दोनों मिलकर, बाकियों को निपटाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दलितों और पिछड़ों के लिए दरवाजे एकदम बंद हैं। 

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में गोहाना में दलितों पर अत्याचार हुआ, कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में मिर्चपुर कांड हुआ, कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में दलित बेटियों के साथ अत्याचार हुआ, अन्याय हुआ, कांग्रेस चुप रही। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का शाही परिवार कह रहा है कि दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। कांग्रेस ने दलितों पर जो अत्याचार किया है, उसे दलित समाज कभी भूल नहीं सकता

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री सैनी जी सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का नाम कबीर कुटीर रखा है। यहां हिसार में ही दलित परिवारों में भी जो वंचित हैं, उनके बच्चों के लिए बने कबीर छात्रावास का फंड भी भाजपा ने बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जिनका कोई नहीं, जिनको कोई नहीं पूछता, मोदी उनको पूजता है। आज मुद्रा योजना से हरियाणा के लाखों लोगों को बिना गारंटी के लोन मिले हैं। ये गरीब, दलित और पिछड़े परिवारों के लोग हैं। मोदी ने रेहड़ी-पटरी और ठेलों पर काम करने वाले अपने भाई-बहन का भी ध्यान रखा है। ये कोई धन्नासेठ नहीं हैं, ये गांव, गरीब, दलित, पिछड़े परिवारों के मेरे भाई-बहन हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सासंद Kamaljeet Sehrawat ने साधा केजरीवाल पर निशाना, हरियाणा में प्रचार कर रहे AAP संयोजक को दिखाया आईना

मोदी वे साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने किसानों को भी हमेशा वोटबैंक के रूप में ही देखा है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को पानी के लिए तरसाया है, जबकि भाजपा उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन आपको भूलना नहीं है कि हुड्डा की सरकार तो 2 रुपये के मुआवजे देने वाली सरकार थी। लेकिन ये भाजपा सरकार है, जो बिना मांगे देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजती है।

प्रमुख खबरें

Omar Abdullah Government पर लगाया हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप, Jammu में BJP Leaders ने किया प्रचंड विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के विकास पर PM Modi से मिले Fadnavis, केंद्र से माँगा और सहयोग

Raksha Bandhan 2026: बोरिंग एथनिक वियर को कहें बाय-बाय, Farsi Salwar Suit से पाएं परफेक्ट Festive Look

मां बनने की खबरों के बीच बच्चे के साथ दिखीं Elizabeth Olsen, तस्वीरें चर्चा में