सेना ने आतंकवादियों, उनके मददगारों के समूल नाश का संकल्प लिया है: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने आतंकवादियों और उनके मददगारों के समूल नाश का संकल्प ले लिया है। पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों की यह शहादत, आतंकवाद को समूल नष्ट करने के लिए हमें निरन्तर प्रेरित करेगी तथा हमारे संकल्प को और मजबूत करेगी। लोकसभा चुनाव से पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के अपने अंतिम और 53वें प्रसारण में मोदी ने जनता से कहा कि देश के सामने आयी इस चुनौती का सामना, हम सबको जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद और अन्य सभी मतभेदों को भुलाकर करना है ताकि आतंक के खिलाफ़ हमारे कदम पहले से कहीं अधिक दृढ़ हों, सशक्त हों और निर्णायक हों।

इसे भी पढ़ें: मोदी ने पुरानी व्यवस्था से ही ईमानदार सरकार चला कर दिखा दिया

उन्होंने इस अवसर पर आदिवासी योद्धा ‘बिरसा-मुंडा’ को श्रद्धांजलि देते हुए अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनकी लड़ाई का उल्लेख किया। उन्होंने जमदेशजी टाटा और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को भी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सहज, शांतिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी, मोरारजी भाई देश के सबसे अनुशासित नेताओं में से थे। उन्होंने कहा कि देसाई ने उस कठिन समय में भारत का कुशल नेतृत्व किया, जब देश के लोकतान्त्रिक ताने-बाने को खतरा था। इसके लिए हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी उनकी आभारी रहेंगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के खिलाफ आन्दोलन में उन्होंने खुद को झोंक दिया। मोदी ने कहा कि देसाई को कई चीजों की भारी कीमत चुकानी पड़ी। वृद्धावस्था में उन्हें सरकार ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। लेकिन 1977 में जब जनता पार्टी चुनाव जीती तो वे देश के प्रधानमंत्री बने।

प्रमुख खबरें

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान

Nepal में भयावह Flash Flood: Rasuwa में गाँव बहे, PM Balen Shah ने बुलाई Emergency मीटिंग