गुजरात में PM मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Oct 10, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में हैं। गुजरात के भरूच में उन्होंने ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी हम भारत के इतिहास को पढ़ते हैं और भविष्य की बात करते हैं, तो भरूच की चर्चा हमेशा गर्व के साथ होती है। इस धरती ने ऐसी अनेकों संतानों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपने काम से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज पहला बल्क ड्रग पार्क गुजरात को मिला है, और वो भी मेरे भरूच को मिला है। केमिकल सेक्टर से जुड़े अनेक प्लांट का भी आज लोकार्पण हुआ है।

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह 55 वर्षों तक रहे राजनीति में सक्रिय, राजनीति में आने के लिए छोड़ी थी सरकारी नौकरी

मुलायम सिंह को किया याद

इस दौरान प्रधानमंत्री ने मुलायम सिंह यादव को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज सुबह मैं यहां आ रहा था तब एक दुखद खबर भी मिली। आज मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव जी का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरा नाता विशेष प्रकार का रहा है। जब हम दोनों मुख्यमंत्री के रूप में मिला करते थे तब वे भी और मैं भी दोनों के प्रति एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने 2014 चुनाव के लिए मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए आशीर्वाद दिया तब मैंने, विपक्ष में जो लोग थे जिनसे मेरा परिचय था, जो वरिष्ठ राजनेता थे,उनसे आशीर्वाद देने का एक उपक्रम किया था। मुझे याद है, उस दिन मुलायम सिंह जी का वो आशीर्वाद, कुछ सलाह के वो शब्द, आज भी मेरी अमानत हैं।

प्रमुख खबरें

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’

Indian Bank के नतीजों ने PSU Banks में फूंकी जान, Stock Market में सरकारी शेयरों की मची धूम

मेरे खिलाफ होगी बात, Raja Warring ने Bhupesh Baghel-Channi बैठक में जाने से किया इनकार: Punjab में घमासान

SIP ने तोड़ा हर Record, Equity Mutual Fund में बंपर निवेश, जानिए कहां लगा आपका पैसा