Congress ने दिया अलगाव, हम दे रहे विकास, नुमालीगढ़ में PM Modi ने किया बायो-इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन

By एकता | Sep 14, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने नए इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। इस उद्घाटन से पहले, पीएम मोदी ने दरांग में भी कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।

इसे भी पढ़ें: असम में PM मोदी ने किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, Operation Sindoor को बताया मां कामाख्या का आशीर्वाद

ऊर्जा के क्षेत्र में नई क्रांति 'असम'

पीएम मोदी ने कहा कि असम भारत की ऊर्जा शक्ति को बढ़ाने वाला राज्य है, और यहां के पेट्रोलियम उत्पाद देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि जिस नए बायो-इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया गया है, वह बांस से इथेनॉल बनाएगा, जो असम के लिए गर्व की बात है। इसके अलावा, एक पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट का भी शिलान्यास किया गया है। पीएम के अनुसार, ये परियोजनाएं असम में उद्योगों को बढ़ावा देंगी, युवाओं और किसानों के लिए नए अवसर पैदा करेंगी, और भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

इसे भी पढ़ें: बेटे की बीमारी से परिवार में था तनाव, महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, सुनकर डर जाएंगे आप

कांग्रेस पर सीधा हमला

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक असम और पूरे देश पर शासन किया, लेकिन उनके शासनकाल में विकास की रफ्तार धीमी रही और विरासत भी संकट में रही। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने असम और नॉर्थ-ईस्ट को अलगाव, हिंसा और विवाद दिए, जबकि बीजेपी की डबल इंजन सरकार असम की पुरानी पहचान को सशक्त कर रही है।'

उन्होंने कहा कि यह उनकी सरकार है जिसने असमिया भाषा को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा दिया और लाचित बोरफुकन की विरासत को सम्मान दिया। पीएम ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार असम को विकास और विरासत दोनों से समृद्ध बना रही है।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!