रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन का PM मोदी ने किया लोकार्पण

By सुयश भट्ट | Nov 15, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन का लोकार्पण किया है। इसके साथ साथ दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव भी है। उन्होंने कमलापति रेलवे स्‍टेशन का अवलोकन किया। उसके बाद स्टेशन का लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी को खाना परोसने से पहले 3 अफसर करेंगे जांच, भोपाल में यह है उनका स्पेशल Menu 

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन अपने तरह का अनोखा स्टेशन है। दूसरा उसका नाम भोपाल की रानी कमलापति के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा कि पहले स्टेशन में गंदगी और बदबू होती है। अब मोदी विजन की वजह से देश बदल रहा है। और साथ ही साथ रेलवे बदल रहा है। सीएम शिवराज रेलवे स्टेशन के सौगात के लिए मोदी का धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़ें:जनजातीय परिवारों ने देश को बचाने में निभाई अहम भूमिका, तेजी से हो रहा टीकाकरण: PM मोदी 

आपको बता दें कि स्टेशन का सुधार जुलाई 2016 में शुरू किया गया था और 2017 में तीन साल की समय सीमा के साथ काम शुरू हुआ। आधुनिक स्टेशन में कई विशेषताएं हैं। जैसे आगमन और प्रस्थान के आधार पर यात्रियों का अलगाव। इससे एयरपोर्ट की झलक मिलती है खासकर वेटिंग एरिया जहां एक बार में हजारों लोग ठहर सकते हैं।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

भव्य हिंदू परिचय सम्मेलन 8 फरवरी को जसोला विहार नई दिल्ली में

Budget के झटके से उबरा Share Market, निवेशकों की वापसी से Sensex 900 अंक मजबूत

Fashion Trend: अपने Wardrobe में शामिल करें ये Neon Heels, मिलेगा ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक

Valentines पर Ex से लेना है बदला? Poland का Zoo लाया है अनोखा Cockroach ऑफर