National Youth Festival: 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- भारतीय युवाओं की काबिलियत विश्व को कर देती है अचंभित

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुबली में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हमारे युवाओं की प्रतिभा और क्षमता के एक से एक अविश्वसनीय उदाहरण मिलते हैं। आज भी मैथ्स से लेकर साइंस तक, जब दुनिया के मंचों पर प्रतियोगिताएं होती हैं तो भारतीय युवाओं की काबिलियत विश्व को विस्मित कर देती है। कर्नाटक की इस पवित्र धरती ने कितनी महान हस्तियां दी हैं। रानी चेन्नमा, सांगोली रायन्ना उन पहले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थीं, जिन्होंने अंग्रेजों के दांत और नाखून से लड़ाई लड़ी थी।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR