National Games 2022। PM मोदी ने 36वें नेशनल गेम्स का किया शुभारंभ, बोले- यह युवाओं के लिये नया लांचिंग पैड का काम करेगा

By अंकित सिंह | Sep 29, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान आज 36वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र भक्ति गीतों के बीच पुरे स्टेडियम का मुआयना किया। इस अवसर पर शंकर महादेवन जैसे कलाकार ने अपनी प्रस्तुति भी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पूरी तरीके से खचाखच भरा हुआ था। दर्शकों का जबरदस्त तरीके से शोर था। दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा था। खेल प्रेमी जबरदस्त तरीके से झूम रहे थे। इस अवसर पर विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम दूधिया रोशनी से नहाया हुआ था। इस दौरान नीरज चोपड़ा भी मौजूद रहे जिन्होंने ओलंपिक में भारत का नाम रोशन किया था। आपको बता दें कि देश के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश के साथ हजार से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Modi In Gujarat। 'हम वचन के पक्के लोग', पीएम मोदी बोले- हमारा लक्ष्य सत्ता सुख नहीं, यह सेवा का माध्यम

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबाल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग और लॉन टेनिस जैसे अनेकों खेलों की सुविधा एक साथ उपलब्ध है। ये एक तरह से पूरे देश के लिए एक मॉडल है। उन्होंने कहा कि इस समय नवरात्रि का पावन अवसर भी चल रहा है। गुजरात में मां दुर्गा की उपासना से लेकर गरबा तक, यहां की अपनी अलग ही पहचान है। जो खिलाड़ी दूसरे राज्यों से आए हैं, उनसे कहूंगा कि खेल के साथ ही यहां नवरात्रि आयोजन का भी आनंद जरूर लीजिये। उन्होंने कहा कि 'सक्सेस स्टार्ट विथ एक्शन' आपको सफलता के लिए लड़ना, जूझना पड़ सकता है। अगर आपने दौड़ने का जज्बा नहीं छोड़ा है तो आप मानते चलिए जीत आपकी ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मैं स्पोर्ट्स के साथियों को अक्सर कहता हूँ- Success starts with action! यानी, आपने जिस क्षण शुरुआत कर दी, उसी क्षण सफलता की शुरुआत भी हो गई। आज हमारे युवा हर खेल में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और अपने ही रिकॉर्ड ब्रेक भी करते जा रहे हैं।

 

मोदी ने कहा कि 2014 में देश में 'फर्स्ट एंड बेस्ट' का सिलसिला शुरू हुआ था। हमारे युवाओं ने इसे खेलों में भी आगे बढ़ाया।पहले भारत के खिलाड़ी 20-25 खेलों को खेलने ही जाते थे। अब भारत के खिलाड़ी करीब 40 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने जाते हैं।  8 साल पहले तक भारत के खिलाड़ी, सौ से भी कम इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेते थे। अब भारत के खिलाड़ी 300 से भी ज्यादा इंटरनेशनल इवेंट्स में शामिल होते हैं। कोरोना के कठिन समय में भी देश ने अपने खिलाड़ियों का मनोबल कम नहीं होने दिया और हमने खेलभावना के साथ खेल के लिये काम किया। 

उन्होंने कहा कि हमने स्पोर्ट्स स्पिरिट के साथ स्पोर्ट्स के लिए काम किया। TOPS जैसी योजनाओं के जरिए वर्षों तक मिशन मोड में तैयारी की। आज बड़े-बड़े खिलाड़ियों की सफलता से लेकर नए खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण तक, TOPS एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। सभी खिलाड़ियों को मैं एक मंत्र और देना चाहता हूं...अगर आपको competition जीतना है, तो आपको commitment और continuity को जीना सीखना होगा।

इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात पीएम मोदी के नेतृत्व में नीति-संचालित राज्य बन गया। उनके द्वारा राज्य की खेल नीति की शुरुआत की गई थी। बड़ौदा में एक विश्व स्तरीय खेल विश्वविद्यालय का विकास पूरा होने के करीब है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह 36वां राष्ट्रीय खेल उत्सव कभी भी न भूल पाने वाले खेल उत्सवों में से एक होगा।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल