PM मोदी ने सरदार पटेल प्राणी उद्यान में ‘जंगल सफारी’ का किया उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

केवड़िया (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां सरदार पटेल प्राणी उद्यान में ‘जंगल सफारी’ का उद्घाटन किया। यह ‘जंगल सफारी’ भारत के ‘लौह पुरुष’ की 182 मीटर लंबी प्रतिमा ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ के पास स्थित है। केवड़िया गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ ‘जंगल सफारी’ का अवलोकन भी किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ के निकट नवनिर्मित आरोग्य वन, एकता मॉल और बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया। दो दिवसीय दौरे पर आज गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया व उनके संगीतकार भाई महेश कनोडिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी