प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2022

कोच्चि, 2 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केरल में भारतीय रेलवे और कोच्चि मेट्रो सहित विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया तथा तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम चार बजे यहां पहुंचे प्रधानमंत्री ने कुरुप्पंथरा-कोट्टायम चिंगवनम खंड को जोड़ने वाली भारतीय रेलवे की 27 किलोमीटर की दोहरी लाइन का उद्घाटन किया। यह 750 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई है।

केरल में रेलवे की विकास परियोजनाओं में मोदी ने तीन रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखी जिसपर 1,059 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। इसके अलावा, मोदी ने कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण की परियोजना की आधारशिला रखी और चरण-1ए का उद्घाटन किया जो एनएन जंक्शन से वडक्केकोट्टा का पहला खंड है। कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर