PM मोदी अच्छे दोस्त और भारत अहम रणनीतिक साझेदार, अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया ट्रंप का संदेश

By अभिनय आकाश | Dec 16, 2025

भारत में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया है और अपने ग्रेट फ्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक पोस्ट में बताया कि ट्रंप ने भारत को एक 'अद्भुत देश' कहा है, जो दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक का घर है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक पोस्ट में कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक का घर है। यह एक अद्भुत देश है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। प्रधानमंत्री मोदी के रूप में हमें एक महान मित्र प्राप्त हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: मोदी-नेतन्याहू का क्या है बड़ा प्लान? यहूदियों पर पहलगाम जैसे अटैक के बाद इजरायल पहुंचे जयशंकर

दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने उच्च स्तरीय संवाद जारी रखते हुए साझा हितों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है दोनों नेता संपर्क में रहने पर सहमत हुए। 

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में