PM मोदी ने ज्वाइन कर लिया ट्रूथ सोशल, अपने पहले पोस्ट में ट्रंप के लिए लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर अमेरिकी राष्ट्रपति...

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ को ज्वाइन कर लिया। ट्रुथ सोशल पर अपने पहले पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ट्रुथ सोशल पर आकर बहुत खुशी हुई! यहां मौजूद सभी जोशीले लोगों से बातचीत करने और आने वाले समय में सार्थक बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ 2019 की अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान टेक्सास के ह्यूस्टन में मंच पर अपनी और ट्रंप की एक तस्वीर भी पोस्ट की। अपने दूसरे पोस्ट में प्रधानमंत्री ने ट्रंप की रविवार की पोस्ट को फिर से शेयर किया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी एआई शोधकर्ता लेक्स फ्रिडमैन के साथ पीएम मोदी के पॉडकास्ट का वीडियो लिंक शेयर किया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड से PM मोदी ने की मुलाकात, महाकुंभ का गंगाजल भेंट किया

हमने ह्यूस्टन में एक कार्यक्रम आयोजित किया था, हाउडी मोदी। राष्ट्रपति ट्रम्प और मैं दोनों वहाँ थे, और पूरा स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ था। अमेरिका में किसी कार्यक्रम में भारी भीड़ एक बहुत बड़ा क्षण होता है। जबकि खेलों में स्टेडियमों का भरा होना आम बात है, लेकिन राजनीतिक रैली के लिए यह असाधारण था> पीएम मोदी ने फ्रिडमैन को बताया। पीएम मोदी ने जो पहली तस्वीर पोस्ट की, उसमें ‘हाउडी मोदी’ की एक तस्वीर थी। ट्रस्ट सोशल को फरवरी, 2022 में लॉन्च किया गया था, जब ट्रंप को एक्स (तब ट्विटर) से प्रतिबंधित कर दिया गया था। तब से, एक्स को ट्रंप के विश्वासपात्र अरबपति एलन मस्क ने खरीद लिया है और अमेरिकी राष्ट्रपति को फिर से इस प्लेटफॉर्म पर शामिल कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है