प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ पहुंचे, मंदिर में पूजा अर्चना की, रुद्राभिषेक भी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केदारनाथ धाम पहुंचे, वहा उन्होंने बाबा केदारनाथ  पूजा अर्चना की। साथ उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आदि गुरू शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। इससे पहले, वह देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। वहां से वह हेलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें: धूमल सरकार के समय राणा काशमीर सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी की सिफारिशों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

इससे पहले, प्रधानमंत्री के आगमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री ने केदारनाथ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। धामी ने कहा कि सभी प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले तैयारियां देखने आए थे और सभी तैयारियां ठीक से हो गयी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बाबा केदारनाथ के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है और उनका उत्तराखंड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने की ‘दूरदृष्टि’ है, जहां पूरी दुनिया के लोग आध्यात्मिक शांति के लिए आएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बङे पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। सरस्वती घाट और आस्था पथ के निर्माण जैसे पहले चरण के काम हो चुके हैं।

दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं।’’ धामी ने कहा कि मोदी के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा और देशभर के शिवालय, ज्योर्तिलिंग, शंकराचार्य के मठों और उनकी जन्मस्थली इस दौरान केदारनाथ से सीधे जुड़े रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत