कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- न वह सदन चलने देती है और न ही किसी बैठक में हिस्सा लेती है

By अंकित सिंह | Jul 27, 2021

भाजपा की संसदीय दल की बैठक आज दिल्ली में हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ना तो सदन चलने देती है और ना ही चर्चा होने देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार तमाम मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष सदन को चलने नहीं देना चाहता। उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस शामिल नहीं हुई थी जिससे ऐसा लगता है कि वह कोरोना महामारी को लेकर वह गंभीर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने सांसदों से कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर वह 75 गांव जाए। गांव में जाकर वह सरकार के कामकाज को बताएं। यह भी बताएं कि सरकार आम जनता के लिए क्या कर रही है। महामारी से कैसे निपट रही है। हालांकि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आजादी का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम ना बने। उसमें जनभागीदारी हो।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता