कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा-लटकाना, भटकाना इनकी फितरत, मैं जो बोलता हूं, वो मैं करता हूं

By अभिनय आकाश | Dec 02, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ के 19 जिलों और राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों की 89 सीटों पर 63.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।  दूसरे चरण के लिये पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव में कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए गुजरात में अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज गुजरात में चुनावी समर में खुद उतरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा के कांकरेज में आयोजित आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की लोगों से अपील, आजादी के बाद की गलती न दोहराएं, गुजरात में भाजपा को जितायें

पीएम मोदी ने कहा कि यदि आप हमें आशीर्वाद देते हैं, तो हम और अधिक शक्ति के साथ कार्य करें। कांग्रेस की फितरत है कि वह ऐसा कोई भी काम न करे जिसमें उसका अपना हित दिखाई न दे और मोदी का नाम है कि वह जो कहता और करता है, वह दिखला देता है। इससे पहले पीएम मोदी ने कांकेरगे की पावन भूमि पर स्थित श्री ओगड़नाथजी महाराज के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर