गरीबों की जमीन लूटी... नाम लिए बिना लालू पर बरसे पीएम मोदी, कहा- जंगल राज वालों से रहना होगा सावधान

By अंकित सिंह | May 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के काराकाट में एक जनसभा के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में एक समय जंगल राज था, जहां गरीबों के अधिकारों को कुचला जाता था और शक्तिहीन लोगों से जमीन छीन ली जाती थी। मोदी ने कहा कि पहले लोगों की जमीन छीन ली जाती थी। गरीबों से उनके अधिकार छीन लिए जाते थे। जंगल राज ने बिहार में जीवन को असहनीय बना दिया था। उन्होंने लालू प्रसाद के कार्यकाल की यादों को ताजा करते हुए एनडीए सरकार के कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करने की तुलना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और RJD वालों ने कभी दलित, पिछड़ों की इतनी तकलीफों की चिंता तक नहीं की। ये लोग विदेशियों को बिहार की गरीबी दिखाने के लिए घुमाने लाते थे। उन्होंने कहा कि अब जब दलित, वंचित और पिछड़ा समाज ने कांग्रेस को उसके पापों की वजह से छोड़ दिया है, तो इन्हें अपना अस्तित्व बचाने के लिए सामाजिक न्याय की बातें याद आ रही है। उन्होंने कहा कि जब यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज वाली सरकार को बर्खास्त किया गया, तो बिहार भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने लगा। टूटे हुए हाईवे, खराब रेलमार्ग, सीमित फ्लाइट कनेक्टिविटी, वो दौर अब इतिहास बन चुका है। बिहार में फोर लेन हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है। सभी प्रमुख नदियों पर पुल बनाए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर वार, बोले- पाकिस्तान के खिलाफ भारत को बनाया कमजोर, असहाय और शक्तिहीन

मोदी ने दावा किया कि बिहार में रेलवे की स्थिति भी तेजी से बदल रही है... ये विकास कार्य पहले भी हो सकते थे। लेकिन बिहार में रेलवे के आधुनिकीकरण का जिम्मा जिन लोगों पर था, उन्होंने गरीबों की जमीन लूटी। ये उनके सामाजिक परिवर्तन के तरीके थे: गरीबों को लूटना और उनकी मजबूरी का फायदा उठाना। बिहार के लोगों को भविष्य में भी जंगलराज के झूठ और छल से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बिहार को सबसे ज्यादा धोखा दिया, जिनके राज में गरीबों और वंचितों को बिहार छोड़ना पड़ा, आज वही लोग सामाजिक न्याय की झूठी बातें बोल रहे हैं। दशकों तक दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के पास शौचालय तक नहीं था। उन्हें बैंकों में भी जाने की इजाजत नहीं थी... क्या बिहार के लोगों की यही दुर्दशा, दर्द और तकलीफ कांग्रेस और आरजेडी का सामाजिक न्याय था?

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया