Nagaland Assembly Election | नागालैंड में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, एटीएम के रूप में पूर्वोत्तर का इस्तेमाल करती है कांग्रेस

By रेनू तिवारी | Feb 24, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी को होने वाले नागालैंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए शुक्रवार को चुमौकेदिमा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि नगालैंड के लिए बीजेपी का मंत्र रहा है- शांति, प्रगति और समृद्धि और यही वजह है कि बीजेपी पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Britain में फल और सब्जियों की भारी कमी, हर व्यक्ति के लिए खरीद सीमा तय की गयी

रैली से पहले नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने दीमापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। भाजपा-एनडीपीपी केवल दो दल हैं जिन्होंने चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा, "दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं ने कभी नागालैंड की ओर नहीं देखा, और कभी भी राज्य में स्थिरता और समृद्धि को महत्व नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर नागालैंड सरकार चलाई। दिल्ली से दीमापुर तक, कांग्रेस परिवार की राजनीति में लिप्त है।"

इसे भी पढ़ें: United Nations महासभा ने यूक्रेन को लेकर गैर बाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया, भारत मतदान से दूर रहा

उन्होंने कहा कि नगालैंड के लोग भाजपा सरकार पर भरोसा कर रहे हैं। आज, केंद्र सरकार नागालैंड में हजारों परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को एटीएम के रूप में नहीं मानते हैं जैसा कि कांग्रेस पार्टी ने किया था। हमारे लिए, 8 पूर्वोत्तर राज्य 'आष्टा लक्ष्मी' हैं।" 

सरकार नागालैंड के युवाओं की मदद कर रही है

पीएम मोदी ने कोहिमा को रेलवे से जोड़ने के लिए चल रही निर्माण परियोजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन से लेकर प्रौद्योगिकी और खेल से लेकर स्टार्टअप तक, सरकार नगालैंड के युवाओं की मदद कर रही है। उन्होंने प्रशासन को हिंसा मुक्त चुनाव कराने में मदद करने के लिए त्रिपुरा के लोगों की सराहना की।उन्होंने कहा, "इतने सालों के बाद, त्रिपुरा में चुनाव संबंधी हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। यह भाजपा सरकार की वजह से है।"

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले एक सप्ताह में नागालैंड में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन 60 सदस्यीय सदन की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Anil Kapoor ने ताजा कीं तेजाब और मन्नत की पुरानी यादें: Shah Rukh Khan से अपने गहरे रिश्ते और उनके बंगले खरीदने के सफर का किया खुलासा

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए 6 नवंबर तक करें आवेदन, 3548 पदों पर मौका

Auckland T20: Glenn Phillips के शतक से New Zealand ने भारत को 87 रन से हराया

हवा में छलनी और चांद: Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने 35,000 फीट की ऊंचाई पर मनाया करवा चौथ