PM Modi ने की LIC बीमा सखी योजना की शुरुआत, बोले- हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है

By अंकित सिंह | Dec 09, 2024

हरियाणा के पानीपत में पीएम नरेंद्र मोदी ने एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने जिस प्रकार 'एक हैं तो सेफ हैं' के मंत्र को स्वीकार किया है, वह पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत एक और मजबूत कदम उठा रहा है। आज का दिन और भी वजहों से विशेष है। आज 9 तारीख है, शास्त्रों में 9 अंक को बहुत शुभ माना जाता है। 9 अंक नवदुर्गा की नव शक्तियों से जुड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, MSP को लेकर संसद में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी को सशक्त करने के लिए बहुत आवश्यक है कि उन्हें आगे बढ़ने के खूब अवसर मिलें, उनके सामने से हर बाधा हटे। जब नारी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, तो वो देश के सामने अवसरों के नए द्वार खोल देती हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हमारे देश में ऐसे अनेक काम थे जो महिलाओं के लिए व​र्जित थे। भाजपा की हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है।

उन्होंने कहा कि आजादी के 60-65 साल बाद भी अधिकतर महिलाओं के पास बैंक खाते नहीं थे, यानी महिलाएं बैंकिंग सुविधाओं से कटी हुई थीं। इसलिए हमारी सरकार ने सबसे पहले माताओं-बहनों के जनधन खाते खुलवाए। आज मुझे गर्व है कि जनधन योजना से 30 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते खुले हैं। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व