प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में चार नए मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी

By रेनू तिवारी | Sep 30, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में चार नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला, वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से रखी। इसके साथ ही मोदी ने जयपुर स्थित पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) काउद्घाटन भी किया। मोदी ने रिमोट बटन के जरिए इन संस्थानों की आधारशिला रखी और सिपेट का उद्घाटन किया। 

पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कुशल जनशक्ति का प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं में देखने को मिल रहा है। महामारी के दौरान इसका महत्व अधिक महसूस किया गया। जिसके परिणामस्वरूप, केंद्र ने मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया और जारी रखा है। आज भारत ने 88 करोड़ से अधिक की वैक्सीन दी। 

उन्होंने कहा हाल ही में लॉन्च किया गया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन देश के हर कोने में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में मदद करेगा। अच्छे अस्पतालों, प्रयोगशालाओं, फार्मेसियों आदि तक पहुंच बस एक क्लिक की दूरी पर होगी। इससे मरीजों के मेडिकल दस्तावेज सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा