Independence Day पर Red Fort पर जुटे 5,000 विशेष अतिथि, PM Modi ने किया नेतृत्व

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

लाल किले पर शनिवार को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला उद्यमियों, युवा नवप्रवर्तकों, किसानों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों सहित समाज के कई क्षेत्रों से जुड़े लगभग 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए। आमंत्रित अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के स्वयंसेवक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाने वाली महिला उद्यमी, नमस्ते , पीएम अजय और सीड जैसी योजनाओं के लाभार्थी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ‘माय भारत’ के स्वयंसेवक शामिल रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के उत्कृष्ट लाभार्थी, पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेता, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी स्वच्छता कर्मी, दिल्ली मेट्रो के उत्कृष्ट कर्मचारी, कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े श्रमिक तथा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के कर्मचारी भी समारोह में मौजूद रहे।

समारोह में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में सजे 1,500 से अधिक लोग भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस वर्ष का समारोह ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गीत को विशेष रूप से समर्पित है।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने कहा: सतर्क रहकर दिमागी नक्सल को पहचानना और अलग करना होगा

लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।

प्रमुख खबरें

UN मुख्यालय में Antonio Guterres से मिले जयशंकर, ग्लोबल साउथ और पश्चिम एशिया पर चर्चा

लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रचने वालों को हो जेल: INDIA बैठक से पहले बोले Tejashwi Yadav

DUSU चुनाव में धांधली के आरोपों पर Delhi High Court का निर्देश, तय समय में जांच कर फैसला लें अधिकारी

Abhijeet Dipke का ऐलान, 2 October को Mumbai के Shivaji Park से होगा जेल भरो आंदोलन