नामीबिया की यात्रा समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को नामीबिया की अपनी यात्रा समाप्त कर स्वदेश रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने नामीबियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। नामीबिया उनकी पांच देशों की यात्रा का अंतिम पड़ाव था।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, घाना, त्रिनिदाद टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की अत्यधिक सार्थक और सफल यात्रा संपन्न हुई। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। यह मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा थी तथा भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह तीसरी नामीबिया यात्रा थी।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री